सरकारी योजना

Self Help Group News: स्वयं सहायता समूह में क्या क्या मिलता है?

Self Help Group News: स्वयं सहायता समूह में मिलने वाले लाभ: इस लेख में हम आपको स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जानकारी प्रदान करेंगे। स्वयं सहायता समूह, जो कि सभी गाँवों में महिलाओं का समूह है, यहाँ महिलाओं को नई नई जानकारियाँ प्राप्त होती हैं। इस लेख में हम स्वयं सहायता समूह से होने वाले लाभों की जानकारी देंगे। सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को ऋण, रोजगार, और नई-नई जानकारी प्राप्त होती है। इस लेख को पूरा पढ़कर आप इसकी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सरकार ने स्वयं सहायता समूह योजना को महिलाओं को टेक्नोलॉजी और नए तरीके से रोजगार करने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को घर के काम के अलावा अधिक जानकारी नहीं होती, जिससे वे अक्सर घर ही रहतीं हैं। लेकिन स्वयं सहायता समूह से जुड़ने पर उन्हें कई नई जानकारियाँ मिलती हैं और रोजगार करने के लिए नए आइडियाज मिलते हैं। तो स्वयं सहायता समूह में क्या-क्या मिलता है, इसकी विस्तार से जानकारी नीचे दी गई है।

Self Help Group News: स्वयं सहायता समूह में क्या क्या मिलता है?

  1. स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रदान की जाने वाली नौकरी
    स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जुड़ी पढ़ी-लिखी महिलाएं नौकरी प्राप्त करती हैं। इन महिलाओं को समूह से विभिन्न प्रकार की नौकरियाँ मिलती हैं, जैसे कि बैंक सखी, समूह सखी, बीसी सखी, और पशु सखी आदि।
  2. स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रदान की जाने वाली लोन सुविधा
    स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जुड़ी महिलाएं रोजगार के लिए कम ब्याज पर लोन प्राप्त कर सकती हैं। जब महिलाओं को आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है, तो वे स्वयं सहायता समूह से लोन लेती हैं। बैंक से लोन लेने पर 7% से 15% तक का ब्याज देना पड़ता है, लेकिन स्वयं सहायता समूह से 650,000 तक का लोन 4% से 5% तक के ब्याज पर प्राप्त हो सकता है।
  3. स्वयं सहायता समूह से रोजगार की सुविधा
    स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के रोजगार को सीखती हैं। इससे महिलाएं साथ मिलकर अपना स्वयं का रोजगार कर सकती हैं, जैसे कि अगरबत्ती बनाना, मोमबत्ती बनाना, दोना पत्तल पैक करना, और पापड़ बनाना आदि।

स्वयं सहायता समूह में जुड़ने से लाभ

स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
जब महिलाओं को आर्थिक समय में पैसों की आवश्यकता होती है, तो उन्हें कम ब्याज पर लोन प्राप्त होता है।
स्वयं सहायता समूह में शामिल होने से महिलाओं को बचत करने का कौशल सिखाया जाता है।
जो महिलाएं शिक्षित होती हैं, उन्हें समूह के माध्यम से नौकरी मिलती है।

सारांश:

स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न प्रकार की नौकरियाँ मिलती हैं, जैसे कि बैंक सखी, बीसी सखी, और समूह सखी। इसके अलावा, महिलाओं को रोजगार के लिए ऋण (लोन) प्रदान किया जाता है, जिसमें ब्याज दर कम होती है। समूह के तत्पर सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे महिलाएं अपने परिवार के साथियों की मदद करने के लिए तैयार हो सकती हैं। इस रूप में, स्वयं सहायता समूह से कई प्रकार के लाभ होते हैं।

अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न :

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पास हुए 86,049 उम्मीदवार, यहां चेक करें

स्वयं सहायता समूह क्या होता है?
स्वयं सहायता समूह गाँव की महिलाओं का एक समूह होता है, जिसमें 10 से 12 महिलाएँ शामिल होती हैं। यह समूह नई-नई जानकारी प्रदान करता है।

स्वयं सहायता समूह से क्या लाभ मिलता है?
स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को विभिन्न प्रकार की नौकरी मिलती हैं, और उन्हें खुद के रोजगार के लिए कम ब्याज पर लोन दिया जाता है। साथ ही, वहां कई प्रकार का रोजगार सिखाया जाता है।

स्वयं सहायता समूह की वेबसाइट क्या है?
स्वयं सहायता समूह की ऑफिशियल वेबसाइट nrlm.gov.in है। आप इस वेबसाइट पर जाकर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

स्वयं सहायता समूह में क्या-क्या मिलता है?

इसकी सभी जानकारी हमने आपको इस लेख में विस्तार से प्रदान की है, ताकि आप आसानी से स्वयं सहायता समूह के लाभ की जानकारी प्राप्त कर सकें। इससे महिलाओं को कई प्रकार का लाभ होता है।

हमने आपको स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी प्रदान की है, उम्मीद है कि आपको सभी जानकारी सही तरीके से समझ में आई होगी। इस वेबसाइट से आपको और भी जानकारी मिलेगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें, धन्यवाद।

Self Help Group News | Self Help Group News |Self Help Group News | Self Help Group News |Self Help Group News |Self Help Group News |Self Help Group News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अश्वगंधा चाय के फायदे: रात को अश्वगंधा चाय पीने से कई फायदे होते हैं आराम महसूस करने का मतलब 8 घंटे की नींद लेने से कहीं अधिक है यह खाने योग्य गोंद आपकी हड्डियों को मजबूत रखता है, हृदय को स्वस्थ रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है Upcoming movie Dhoom 4 soon Ranbir-Alia: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने पहली बार दिखाया बेटी राहा का चेहरा