टेक्नोलॉजी

India Australia T20 update | धमाकेदार जीत के बाद भारत की टूटी छाया, रिंकू की छक्के में हुई गड़बड़ी ने बदला सब कुछ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज गुरुवार (23 नवंबर) को से शुरू हुई। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन सीन एबॉट की गेंद नो-बॉल हो गई। ऐसे में रिंकू के खाते में छक्का नहीं जुड़ा। भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। उसने विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के फाइनल में मिली हार के बाद यह जीत प्रशंसकों को थोड़ी राहत पहुंचाएगी। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला रविवार (26 नवंबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन सीन एबॉट की गेंद नो-बॉल हो गई। ऐसे में रिंकू के खाते में छक्का नहीं जुड़ा। आखिरी ओवर का रोमांच भारत ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बना लिए थे। टीम इंडिया को जीत के लिए छह गेंदों पर सात रन बनाने थे। रिंकू सिंह और अक्षर पटेल क्रीज पर थे। सीन एबॉट की पहली गेंद पर रिंकू ने सामने की ओर चौका लगाया। इसके बाद पांच गेंद पर तीन रन की आवश्यकता थी। रिंकू ने अगली गेंद पर एक रन ले लिया। उसके बाद अक्षर पटेल तीसरी गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए रवि बिश्नोई चौथी गेंद पर एक रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए। भारत को दो गेंद पर दो रन बनाने थे। पांचवीं गेंद पर रिंकू सिंह ने लेग साइड में शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। एक रन पूरा हुआ और दूसरे रन के प्रयास में अर्शदीप सिंह रन आउट हो गए।

धमाकेदार जीत के बाद भारत की टूटी छाया, रिंकू की छक्के में हुई गड़बड़ी ने बदला सब कुछ

आखिरी गेंद पर एक रन बनाने थे। रिंकू स्ट्राइक पर थे। अगर वह आउट हो जाते या रन नहीं बना पाते तो मुकाबला सुपर ओवर में जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिंकू ने सीन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाया। दुर्भाग्य से यह रिंकू के खाते में नहीं जुड़ा क्योंकि एबॉट का पैर क्रीज के बाहर था और इसे अंपायर नो-बॉल करार दिया। ऐसे में छक्के की जगह एक रन भारत के खाते में जुड़ा और टीम इंडिया एक गेंद शेष रहते ही मैच जीत गई। रिंकू सिंह 14 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

सूर्या और ईशान ने जमाया रंग 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज 15 गेंद के अंदर पवेलियन लौट गए। ऋतुराज गायकवाड़ पहले ओवर में खाता खोले बगैर रन आउट हो गए। वह एक गेंद का सामना भी नहीं कर सके। तीसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट गए। यशस्वी ने आठ गेंद पर 21 रन बनाए। दो विकेट गिरने के बाद ईशन किशन और सूर्यकुमार ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। ईशान किशन ने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और पांच छक्के उड़ाए। तिलक वर्मा ने 12 और अक्षर पटेल ने दो रन बनाए। रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह खाता नहीं खोल पाए।

मुकेश कुमार शून्य पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए तनवीर संघा ने दो विकेट लिए। जेसन बेहरेनडॉर्फ, मैथ्यू शॉर्ट और सीन एबॉट ने एक-एक विकेट लिए।

इंगलिश का शतक हुआ बेकार
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंगलिश ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 50 गेंद पर 110 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और आठ छक्के लगाए। इंगलिश ने 220.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी भी की। स्मिथ ने 52 रन का पारी खेली। टिम डेविड ने नाबाद 19 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट 13 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद सात रन बनाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अश्वगंधा चाय के फायदे: रात को अश्वगंधा चाय पीने से कई फायदे होते हैं आराम महसूस करने का मतलब 8 घंटे की नींद लेने से कहीं अधिक है यह खाने योग्य गोंद आपकी हड्डियों को मजबूत रखता है, हृदय को स्वस्थ रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है Upcoming movie Dhoom 4 soon Ranbir-Alia: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने पहली बार दिखाया बेटी राहा का चेहरा