नौकरी के लिए आवेदनबिज़नेसमनोरंजन

Samuh Sakhi ki Naukari | समूह सखी की नौकरी 2022 के लिए आवेदन कैसे करें

स्वयं सहायता समूह में समूह सखी की नौकरी पायी जाती है। इस वर्ष 2023 में समूह सखी की नौकरी के लिए क्या करना होगा। स्वयं सहायता समूह में समूह सखी को कितना मानदेय मिलता है?  समूह सखी की नौकरी में क्या काम करना पड़ता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Samuh Sakhi ki Naukari : स्वयं सहायता समूह में समूह सखी का एक महत्वपूर्ण पद होता है। समूह सखी के पद पर नियुक्त महिला राष्ट्रीय आजीविका मिशन (NRLM) भारत सरकार द्वारा संविदा पर अच्छा वेतन भी प्रदान किया जाता है।आपको पूरी जानकारी के लिए पूरी लेख पढ़ना चाहिए। तो अगर आप समूह सखी की हिस्सा या सदस्य बनना चाहतें हैं तो अपने गाँव या ब्लॉक या फिर इसके अलावा पंचायत स्तर पर चल रहे स्वयं सहायता समूह से मिलकर आप अपना सदस्यता लें सकते हैं इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत पड़ती हैं|

समूह सखी क्या है? समूह सखी की नौकरी 2023

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में यह भ्रम रहता है कि सहायता समूह के जरिए कभी ना कभी हमें नौकरी मिलेगी। लेकिन आपको बता दूँ कि समूह में आपको काम करना पड़ता है और समूह को अच्छे से चलाना पड़ता है। सरकारी कुछ नियम और कायदे कानून होतें हैं जिसके चलते सरकार आपको काम के बदले मानदेय देती है।

क्या आपको पता है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह गठन एवं संचालन के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन(NRLM) के तहत संविदा पर एक समूह सखी की नियुक्ति करने का आदेश दिया है? समूह सखी का कार्य गांव में चल रहे 5 या 6 समूहों की देखरेख अच्छे से करना होता है। समूह सखी का कार्य ब्लॉक स्तर पर जाकर राष्ट्रीय आजीविका मिशन(NRLM) के तहत आने वाली सभी प्रकार की योजनाएं एवं लाभों के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बताना होता है। आपको बता दूँ की सिर्फ बताना ही नहीं बल्कि सरकर आपको उसके बदले अलग से मानदेय और कमीशन भी देती हैं।

Samuh Sakhi ki Naukari

Samuh Sakhi ki Naukari : प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह हो सकते हैं। यदि 1 गांव में 10 से 12 स्वयं सहायता समूह चल रहे हैं तो वहां पर दो समूह सखी की नियुक्ति भारत सरकार द्वारा की जाती है। समूह सखी का कार्य ब्लॉक स्तर पर जाकर राष्ट्रीय आजीविका मिशन(NRLM) के तहत आने वाली सभी प्रकार की योजनाएं एवं लाभों के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बताना होता है।

समूह सखी को मिलने वाला मानदेय|Samuh Sakhi ki Naukari

Samuh Sakhi ki Naukari : स्वयं सहायता समूह में नियुक्त समूह सखी को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत मानदेय दिया जाता है। समूह सखी को समूह में कराए जाने वाले कार्यों के अनुसार वेतन दिया जाता है। यह वेतन ₹1500 से लेकर ₹6000 तक हो सकता है। आपको बता दूँ की यह मानदेय सरकार समय समय पर बदलती रहती है।

ज्यादातर लोगो को यह बात पता नहीं होगा कि स्वयं सहायता समूह में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव को किसी भी प्रकार का कोई मानदेय नहीं दिया जाता है। जबकि समूह सखी को उसके कार्यों के लिए 1200 से 1500 प्रति माह का वेतन दिया जाता है। समूह सखी को यह वेतन उसके कार्यों के लिए दिया जाता है। समूह सखी का काम गांव में चल रहे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह कैसे चलाए जाते हैं? स्वयं सहायता समूह में रजिस्टर कैसे लिखे जाते हैं? स्वयं सहायता समूह में बचत पर कितना ब्याज बैंकों द्वारा दिया जाता है? स्वयं सहायता समूह में उद्योग लगाने हेतु ऋण कैसे लिया जाता है? इतना ही नहीं बल्कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए बचत और वित्तीय लेनदेन की रिपोर्ट बैंक को देना एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन के ऑफिस में जाकर रिपोर्ट सबमिट करना होता है। ताकि सरकार आपके समूह को लेकर समय समय पर लाभ मिलता रहे।

समूह सखी कैसे बने?

Samuh Sakhi ki Naukari : अगर आपको समूह सखी बननी है तो सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक स्तर पर जाकर अपने गांव में चल रहे सभी स्वयं सहायता समूह के लिस्ट निकलवानी होगी अथवा अपने आप भी स्वयं सहायता समूह की लिस्ट निकाल सकते हैं। इसके बाद राष्ट्रीय आजीविका मिशन के ऑफिस में जाकर यह पता करना होगा कि कोई समूह सखी आपके गांव में पहले से तो नहीं नियुक्त है। यदि आपके गांव में कोई समूह सखी पहले से नियुक्त नहीं हुई है तो आप को वहां पर बैठे हुए अधिकारी से बात करनी है। फिर आवेदन के लिए एक फॉर्म ले लेना है। ब्लॉक स्तर पर जाकर राष्ट्रीय आजीविका मिशन के मिशन प्रबंधक (BMM) से बात करें।  समूह सखी बनने के लिए सबसे पहले आपको यह काम करना होगा।

समूह सखी बनने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं को सुनिश्चित कर लें।

  1. आपके पास न्यूनतम आठवीं और अधिकतम 12वीं तक की शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए।
  2. आपके पास पैन कार्ड, आधार कार्ड और किसी बैंक का पासबुक होना चाहिए।
  3. आपके पास अपने गांव में चल रहे स्वयं सहायता समूह की जानकारी होनी चाहिए।
  4. आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष या अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।

Samuh ke bare mein jankari |समूह के बारे में जानकारी

Samuh Sakhi ki Naukari : स्वयं सहायता समूह को SHG भी कहते हैं। SHG का full form = self help group होता है। स्वयं सहायता समूह का गठन राष्ट्रीय आजीविका मिशन (NRLM) भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने एवं महिलाओं में बचत की आदत को विकसित करने तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए किया जाता है।
स्वयं सहायता समूह का गठन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ और मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। ताकि आप आत्म निर्भर बन सकें।


भारत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं में धन के बचत एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय आजीविका मिशन(NRLM) के तहत स्वयं सहायता समूह गठन योजना प्रारंभ की है।
एक स्वयं सहायता समूह का गठन ग्रामीण क्षेत्र की 10 से 12 महिलाएं कर सकती हैं। स्वयं सहायता समूह में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव तीन प्रमुख महिलाएं होती हैं और अन्य महिलाएं सदस्य के रूप में जोड़ी जाती हैं। इसके बाद अपने ब्लॉक स्तर पर जाकर अथवा ऑनलाइन कंप्यूटर या किसी सीएससी जन सेवा केंद्र पर स्वयं सहायता समूह का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

महिला सशक्तीकरण में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका:

स्वयं सहायता समूह (SHG) आंदोलन ग्रामीण क्षेत्रों में महिला लचीलापन और उद्यमिता के सबसे शक्तिशाली इन्क्यूबेटरों में से एक विशेष है। यह गांँवों में लैंगिक सामाजिक निर्माण को बदलने के लिये एक शक्तिशाली चैनल का माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएंँ अब आय के स्वतंत्र स्रोत बनाने में भी सक्षम हैं, जबकि कई युवा अर्द्ध-साक्षर महिलाएंँ थीं जिनके पास घरेलू कौशल है, पूंजी और प्रतिगामी सामाजिक मानदंडों की अनुपस्थिति उन्हें किसी भी निर्णय लेने की भूमिका में पूरी तरह से शामिल होने तथा अपना स्वतंत्र व्यवसाय स्थापित करने से रोकती है। आपको पता होना चाहिए कि महिलाएंँ कई क्षेत्रों में बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट (BC), बैंक सखियों, किसान सखियों(कृषि सखी) और पाशु सखियों के रूप में काम कर रही हैं। आप भी यह छोटा सा काम करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं और अपने आस पड़ोस के लोगों को भी कमाने में मदद कर सकते हैं।

Samuh Sakhi ki Naukari | Samuh Sakhi ki Naukari | Samuh Sakhi ki Naukari | Samuh Sakhi ki Naukari | Samuh Sakhi ki Naukari | Samuh Sakhi ki Naukari

2 thoughts on “Samuh Sakhi ki Naukari | समूह सखी की नौकरी 2022 के लिए आवेदन कैसे करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अश्वगंधा चाय के फायदे: रात को अश्वगंधा चाय पीने से कई फायदे होते हैं आराम महसूस करने का मतलब 8 घंटे की नींद लेने से कहीं अधिक है यह खाने योग्य गोंद आपकी हड्डियों को मजबूत रखता है, हृदय को स्वस्थ रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है Upcoming movie Dhoom 4 soon Ranbir-Alia: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने पहली बार दिखाया बेटी राहा का चेहरा