एजुकेशन

भारत सरकार से मिला मनरेगा का 438.96 करोड़, अब मिलेगा मजदूरों का बकाया

मनरेगा के बारे में आपको तो पता ही होगा। मनरेगा मजदूरों के बकाया का पैसा के लिए केंद्र सरकार ने 438.96 करोड़ रुपये का आवंटन आदेश जारी कर दिया है। लगभग एक माह से मनरेगा मजदूरों को समय से मजदूरी नहीं मिल पा रहा था। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह राशि रिलिज कर दिया है। पिछली बार केंद्र सरकार ने 18 अगस्त 2022 को 472 करोड़ रुपये जारी किया था,जिसके लगभग चार माह बाद फिर से राशि दी गयी है। जारी राशि से मजदुरों को पुरानी बकाया राशि का भी भुगतान किया जायेगा।

इमेज सोर्स : गूगल

पैसा नहीं होने के कारण रूका था भुगतान

राज्यों के संचित निधि में पैसा होने से ही भुगतान किया जाता है। राज्य में पैसे का अभाव था। इस कारण कई मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं हो पा रहा था। योजनाएं भी प्रभावित हो रही थी। इसके लिए कई बार मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आग्रह भी किया गया था कि जल्द राशि दी जाये, ताकि यहां समय पर मनरेगा का कार्य कराया जा सके। इधर,पैसा नहीं मिलने की वजह से मजदूर मनरेगा कार्य को छोड़कर दूसरे कामों में जा रहे थे। अब झारखंड का पैसा मिलते ही मजदूरों का भुगतान शुरू हो जायेगा।

दोस्तों पोस्ट अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अश्वगंधा चाय के फायदे: रात को अश्वगंधा चाय पीने से कई फायदे होते हैं आराम महसूस करने का मतलब 8 घंटे की नींद लेने से कहीं अधिक है यह खाने योग्य गोंद आपकी हड्डियों को मजबूत रखता है, हृदय को स्वस्थ रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है Upcoming movie Dhoom 4 soon Ranbir-Alia: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने पहली बार दिखाया बेटी राहा का चेहरा